करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत रुपैठा गांव में सोमवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया । जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने जांचों परान्त उसे मृत घोषित कर दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुपैठा निवासी मुन्ना कुमार बिंद का 10 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गांव के समीप स्थित खेतों की ओर शौच के लिए गया था ।
जहां खेतों के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज विद्युत तार टूट कर पहले से गिरा था । इस बीच वह अचानक करंट की चपेट में आ गया । जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। विद्युत आपूर्ति रोककर ग्रामीण उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए । जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।



