कोचस रोहतास /Etv News 24
कोचस थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव से पुलिस ने बुधवार की देर रात एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह बुधवार की देर शाम आम चुनने के लिए गांव के बाहर गयी थी.इस दौरान वहां मौजूद आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर छेड़छाड़ करने लगा.इसकी जानकारी घर लौटते ही पीड़िता ने अपने परिजनों को दी.उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को धर दबोचा.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित 45 वर्षीय छट्ठू चौधरी पूर्व में भी इस तरह की घटना का अंजाम दे चुका है.पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



