कोचस रोहतास /Etv News 24
कोचस.परसथुआं थाना क्षेत्र के सेलास स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर बुधवार की देर रात टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी.इसमें सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.परसथुआं पुलिस के 112 टीम के सहयोग से को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायल की पहचान वैशाली जिले के विष्णुपुर बांध स्थित नरेश सिंह के पुत्र भास्कर सिंह के रूप में किया गया है.बताया जाता है कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए यूपी में कहीं जा रहा था।



