कैमूर बिहार/Etv News 24
कैमूर जिले में जिला पदाधिकारी के प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया सम्पन्न हुई।जिला पदाधिकारी के स्थानांतरण के उपरांत वर्तमान उप विकास आयुक्त, कैमूर द्वारा जिले का संपूर्ण प्रशासनिक प्रभार नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग को विधिवत रूप से सौंपा गया।प्रशासनिक नियमों के तहत जिले के समस्त प्रशासनिक, विकासात्मक एवं राजस्व संबंधी कार्यों का पूर्ण दायित्व नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी को हस्तांतरित किया गया।इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारीगण, समाहरणालय के विभिन्न अनुभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले में संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन सुचारू एवं निर्बाध रूप से जारी रखा जाए।प्रभार ग्रहण करने के पश्चात नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने कहा कि जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जाएगा। जनहित एवं विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा प्रशासनिक पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जाएगी।




