सासाराम रोहतास/Etv News 24
नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,जमुहार के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में रोहतास जिले के मिर्जापुर एवं बांक गांव में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 29 एवं 30 जून को आयोजित इस शिविर में आए मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें दवाई भी उपलब्ध कराई गई। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर निपेंद्र आनंद के दिशा निर्देश में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में नारायण मेडिकल कॉलेज के चक्रिय चिकित्सकों ने मरीज की रक्तचाप एवं रक्त शर्करा आदि जांच की तथा उन्हें उचित परामर्श दिया।चिकित्सकों ने शिविर में पधारे मरीजों को गर्मी एवं बरसात जनित विभिन्न बीमारियों से बचाव करने एवं उनके उपचार के प्रति जागरूक किया । शिविर में प्रोफेसर डॉक्टर श्री कृष्णा एवं सहायक अध्यापक डॉक्टर पंकज कुमार, ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी डॉक्टर भरत ने प्रमुख भूमिका निभाई। शिविर में डॉक्टर शुभम ,डॉक्टर वंदना, हर्षिता, आरती ,दीक्षा, प्रिया ,सना, जयंत ,कृष्णा, गौरव प्रकाश, दीपक पुरंजय आदि ने मरीजों की जांच की एवं उन्हें परामर्श दिया। शिविरों में लगभग डेढ़ सौ मरीजों को सेवा प्रदान की गई।



