प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमहेसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में छापामारी कर न्यायालय के निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है!जिसका पहचान सोमनाहा गांव के रामशरण राम का पुत्र बसंत राम के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।



