करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव से विगत रविवार को लापता 7 वर्षीय बच्चा का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिलने को लेकर परिजनों में भय व दहशत का माहौल कायम है । 7 वर्षीय हिमांशु की काफी खोजबीन के बाद सफलता न मिलने को लेकर बच्चा के मात-पिता व परिजन अज्ञात आशंका से सहमें हुए हैं।
बताया जाता है कि बभनी निवासी अभिनव कुमार उर्फ सुधीर सिंह का 7 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार विद्यालय में झंडोतोलन के बाद घर पहुंचा और मां से अंगूर खाने की जिद्द करने लगा। मां से पैसा लेकर अंगूर खरीदने बाजार में चला गया । तब से वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने गांव ,बाजार और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । हिमांशु के चाचा मनोज कुमार सिंह ने थाना में आवेदन पत्र देकर बच्चा के लापता होने की लिखित सूचना दर्ज कराई । जिसके आलोक में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी । 48 घंटे गुजरने के बाद बच्चा का कोई सुराग प्राप्त नहीं हुआ । जिसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि लापता बच्चा की खोज में पुलिस तेजी से कार्य कर रही है ।



