सासाराम/रोहतास/Etv News 24
सासाराम: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मंगलवार को सासाराम हेड पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्टमैन श्रीलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत ग्रामीण डाक सेवक बिट्टू कुमार करवार से उसकी ट्रांसफर फाइल जल्दी दिल्ली भेजने के बदले ली जा रही थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पोस्टमैन श्रीलाल ने बताया कि वह यह रकम अपने वरिष्ठ अधिकारी डाक अधीक्षक मारुति नंदन के कहने पर ले रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने आरोपी श्रीलाल को गिरफ्तार करने के बाद डाक अधीक्षक के घर पर भी छापेमारी की। वहीं डाक अधीक्षक मारुति नंदन अपने आवास से फरार बताए जा रहे हैं।



