करगहर रोहतास /Etv News 24/मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव में बुधवार की शाम पुरानी रंजीत को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प चार महिलाओं सहित आठ लोग जख्मी हो गए । जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना क संबंध में बताया जाता है कि बसडीहां निवासी रामता प्रसाद का परिवार घर के आगे बैठा था । इस बीच उसी गांव के सुरेंद्र राम सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे कुछ लोग छत पर चढ़कर ईट पत्थर से हमला कर दिए । इस घटना में लाखों कुंवर , सुरुचि कुमारी, सुनीता देवी , प्रवीण प्रसाद और रीना देवी जख्मी हो गए । वहीं दूसरी ओर विपरीत पक्ष के दिनेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल से घर जाने के दौरान उन्हें घेर लिया गया और मारपीट कर दोनों बांह तोड़ दिया । बचाव के लिए पहुंचे नीतीश कुमार , सरिता देवी और सत्यम कुमार को राॅड से पीट कर जख्मी कर दिया ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि विगत एक माह पहले पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी । जिसमें आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था । मारपीट की इस घटना में प्रथम पक्ष द्वारा 15 तथा द्वितीय पक्ष के द्वारा 18 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई । मामले की छानबीन की जा रही है ।



