करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में तिलका पुर गांव के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित टेंपो गहरी खाई में पलट गया । जिसमें सवार तीन महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । गंभीर रूप से जख्मी लोगों को सीएचसी में भर्ती किया गया । जबकि कुछ लोगों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सासाराम से सवारी लेकर करगहर की ओर तेज गति से जा रहे एक अनियंत्रित टेंपो अचानक तिलका पुर गांव के समीप सड़क किनारे गहरे खाई में पलट गया । चाट में पानी होने होने के कारण यात्री बुरी तरह से भींग गए और कीचड़ से लथपथ हो गए । जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए । घायलों में थाना क्षेत्र क घोरडीहां निवासी प्रिंस कुमार , उनकी माता रत्ना देवी और 6 वर्षीय बच्ची खुशबू कुमारी , करगहर निवासी मोहम्मद अनवर, उनकी पत्नी रजिया बेगम , रामदयाल राम तथा सनी कुमार शामिल हैं । ग्रामीणों ने बताया कि घायलों में दो लोगों को रेफर किया गया है । जिनका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है ।




