प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत के पकड़ी डीह राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर वार्ड सदस्य पद के लिए तीन महिलाएं चुनावी मैदान में थी। तीनों के भाग का फैसला शाम 5:00 बजे मत पेटी में बंद हो गया। 7:00 से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी पुलिस या व्यवस्था के तहत शुरू हुई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि कल 54.80% मतदान हुआ जिसमें महिलाएं 58.08 पुरुष मतदाता 51.87 ने अपने मत का प्रयोग किया। अंचल पदाधिकारी शशि रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मतदान केंद्र पर पुलिस व अन्य पदाधिकारी के साथ मौजूद थे।




