बिहार में बिजली बिल नहीं चुकाने वालों पर अब बड़ा एक्शन
पटना/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
सूबे के अंदर बिजली कंपनियों ने 5000 रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान 31 मार्च 2025 तक चलेगा। इस दौरान कंपनी की हर शाखा रोजाना 25 बड़े बकायेदारों से बिल वसूली करेगी। बिजली बिल जमा करने का अब नहीं चलेगा कोई बहाना।
बिहार में तकरीबन 15 लाख बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं जो अप्रैल 2024 से बिजली बिल नहीं भर रहे हैं। इन पर 5000 रुपये से अधिक का बकाया है। बिजली कंपनियों को अपना राजस्व बढ़ाने के लिए यह क़दम उठाना पड़ रहा है। इसके लिए हर शाखा में एक ‘डिस्कनेक्शन गैंग’ बनाया गया है। यह गैंग रोज 25 बड़े बकायेदारों से बिल वसूली करेगा। इसको लेकर बिजली कंपनियों नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL), ने सभी सहायक और कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।



