करगहर रोहतास /Etv News 24
प्रखंड के सिरिसियां स्थित महादलित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 27 में मंगलवार को चौदह मासूम बच्चों के साथ शर्मसार दृश्य देखकर लोग अचंभित हो गए । जहां आंगनवाड़ी सेविका ने सोमवार को अभिभावकों का हस्ताक्षर लेकर नामांकित बच्चों का पोशाक वितरण किया । फिर मंगलवार की सुबह जब बच्चे आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचे तो सेविका ने महादलित बच्चों का ड्रेस उतार नंगे बदन बाहर खदेड़ दिया । ड्रेस उतारने के दौरान बच्चियां लज्जा व शर्म महसूस कर जोर से चिल्लाने लगी । उनके रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग केंद्र की ओर दौड़े। जहां बाहर बच्चों को नंगा खड़ा देखा । यह खबर महादलित टोला में तेजी से फैल गई । जहां महादलितों ने जमकर हंगामा किया ।सिरसिया महादलित टोला निवासी बिंदु मुसहर , राजू मुसहर , उपेंद्र मुसहर ,सरपंच मुसहर ,संतोष मुसहर, भीम मुसहर , कमलेश मुसहर ,चंदन मुसहर,मौलवी मुसहर, टमाटर मुसहर, फिरोज मुसहर , कृष्ण मुसहर आदि ने बताया कि टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उनके बच्चे अभिषेक कुमार, अंजनी कुमारी, दीपक कुमार, कल्लू कुमार , मनीषा कुमारी, नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी ,संजय कुमार ,सोनाली कुमारी ,सूरज कुमार आदि नामांकित हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में 40 बच्चें नामांकित हैं । जिसमें महादलित बच्चों की संख्या 14 है । 31 बच्चों को ड्रेस दिया गया है । जबकि 9 बच्चे ड्रेस से वंचित है । बताया कि उनके बच्चों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता। खान देने की जगह बिस्किट देकर उन्हें घर भेज दिया जाता है । विगत 2 माह से आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बंद है । इसकी शिकायत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई ।उन्होंने बताया कि मंगलवार को केंद्र में बच्चों की संख्या 40 थी । जिसमें 14 महादलित बच्चों का ड्रेस उतर गया और अन्य बच्चों का नहीं । जिससे यह स्पष्ट है कि बच्चों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है । उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को न्याय नहीं मिला तो वे बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने धरना देंगे ।
आंगनबाड़ी सेविका सुनैना कुमारी ने बताया कि विगत दो माह से चावल आवंटन नहीं होने के कारण भोजन बंद है । उन्होंने बताया कि एक साजिश के तहत 14 बच्चों का ड्रेस उतार कर नंगा आंगनवाड़ी में लाया गया और ड्रेस को टेबल पर रख वीडियो बनाने लगे । मुझे फसाने के लिए यह कार्य किया गया है ।



