सासाराम रोहतास/Etv News 24
डीएम ऑफिस के सामने इन दिनों भीषण जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क पर घंटों वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और कार्यालय आने-जाने वाले लोग रोजाना जाम में फंस रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि जाम के कारण कोई बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी।नागरिकों ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने, सड़क पर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी घटना से बचाव हो सके।



