प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द् के सभागार में आंगनवाड़ी सेविकाओं का राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं नियमित टीकाकरण के लिए उन्मुखीकरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर की अध्यक्षता में की गयी। प्रभारी द्वारा बताया गया कि 16 सितम्बर को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 1 साल से 5 साल के बच्चों को एवं 6 साल से 19 साल के ऐसे बच्चे जो किसी भी कारणवस स्कूल नही जाते हों एवं 19 सितम्बर को मॉपअप राउंड के अंतर्गत छुटे हुए बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर एल्बेंडाजोल के 400 mg का टेबलेट खिलाया जायेगा।1 साल से 2 साल तक के बच्चे को 1/2 (आधा) टेबलेट चमच्च में चूर कर पिलाना है एवं 2 साल से 3 साल के बच्चे को पूरा गोली चूर कर चमच्च से पिलाना है और 3 साल से 19 साल तक के बच्चे को पूरा गोली देना है ऊपर से पानी पिलाना है। 6 साल से 19 साल के बच्चों को स्कूल में दवा खिलाई जाएगी। प्रशिक्षण यूनिसेफ़ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह , डब्ल्यूएचओ के सुरेन्द प्रसाद के द्वारा दी गयी। प्रशिक्षण में सोनी कुमारी , फूलकुमारी , सुधा कुमारी के साथ अन्य सभी आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थे।



