प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा स्थित प्रधानमंत्री योजना के तहत फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के आवास परिसर में कंपनी की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के डॉक्टर आरके तिवारी डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्णा डॉ नीलम बैंक प्रबंधक प्रसिद्ध कुमार झा को अमरदीप कुमार चंदेश्वर महतो रजनीश कुमार हरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। श्री तिवारी ने उपस्थित महिलाओं सहित कंपनी के सदस्यों को मोटे अनाज किए गए उत्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित 60 महिलाओं को डीएम के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। इसी बीच कुछ सदस्यों ने शिकायत जताते हुए कहा कि एफपीओ के द्वारा सदस्यों के साथ घोर धांघली की गई है। कितने सदस्यों का पैसा लक्ष्मण सिंह ने लिया शेयर सर्टिफिकेट नहीं दिया। सबो ने अपना-अपना रसीद सहित कागजात दिखाएं। काफी जमकर हंगामा हुआ। वहीं दूसरी ओर एफपीओ के द्वारा बिजनेस किया गया जिसमें लखनी लखटकीया एफपीओ का 2 लाख 38516 अरुणोदय इंटरप्राइजेज का 265548 विकास कुमार का 200802 विश्वजीत कुमार ट्रक मालिक का 10800 रुपया 18 महीना से श्री सिंह अध्यक्ष नहीं दे रहे हैं। उक्त योजना में नाबार्ड के द्वारा एफपीओ के अकाउंट में आर्थिक किसानों का शेर के नाम पर 15 लाख दिया गया जो शेरधारक के नाम मैनेजमेंट पर दिया गया। सारा मैटर गोलमाल है। डीडीएम ने कहा कि आमसभा में शिकायत मिली है एक सप्ताह के अंदर लोग बैठक कर इस मामले को सुलझाते हुए विचार विमर्श करें। बैठक में किसान बालापुर गांव के सुधीर कुमार ठाकुर रजनीश कुमार ब्रह्मदेव महतो गोपालपुर बैद्यनाथ महतो रामाशीष महतो चंदेश्वर महतो रामचंद्र महतो पवन कुमार सिंह नरेश महतो बिंदु सहनी आदि ने काफी हंगामा किया। डॉ आर के तिवारी के हस्तक्षेप के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।



