प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कोयला कुंड गाँव स्थिति राम जानकी जीविका महिला ग्राम संगठन खरसंद पूर्वी पंचायत के कोयलाकुंड गांव में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए एलसीडी वैन के माध्यम से जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में सभी जीविका दीदियों ने भाग लिया। सभी जीविका दीदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कि । जीविका दीदी प्रीति सिंह ने कहा कि हम सभी बहुत ख़ुश हैं क्योंकि अब सभी जीविका दीदी को 10 हजार रुपया 21 महीना तक मिलेगा जिससे जीविका दीदी अपना रोजगार कर आत्मनिर्भर हो सकेंगी। कार्यक्रम में सी सी दिव्या भारती, मुन्ना सिंह, राम किशोर ठाकुर व संतोषि शर्मा मौजूद थी ।



