प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के मासूम नगर वार्ड 13 निवासी जय नारायण शर्मा के घर से उनकी पुत्री 18 वर्षीय गुंजा कुमारी के शब को बरामद किया ।थानाध्यक्ष मनीष कुमार का बताना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस घर के बास के फंदे में लटकी युवती के शब को जप्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। घटना के कारण का अभी तक पर्दा नहीं खुला है। परिजनों का कहना है कि मेरी पुत्री मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। घर में कोई नहीं था मेरा एक पुत्र दूसरे प्रदेश में काम करता है। जब हम लोग घर में आए तो देखें बास के बल्ले में फंदा लगाकर मर चुकी है पूरे गांव में शोर मचा पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई। थाना अध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता का पर्दा खुलेगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शब सौंप दिया गया। एक भाई एक बहन थी।



