करगहर (रोहतास)Etv News 24
जल-नल योजना की राशि भुगतान के बदले रिश्वत लेते एक पंचायत सचिव को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सीढ़ी गांव के पास ठोरसन पथ पर की गई, जहां सचिव वार्ड सदस्य से रुपये ले रहा था।विजिलेंस डीएसपी रीता सिन्हा ने बताया कि ठोरसन ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत सचिव रितु रंजन पंडित उर्फ सोनू पंडित भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की जांच के दौरान रिश्वत मांगने का ऑडियो प्रमाण भी जुटाया गया।जांच के बाद टीम ने ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार वार्ड सदस्य ने सचिव से संपर्क कर पैसे देने का स्थान तय किया। गुरुवार को जैसे ही वार्ड सदस्य ने 12 हजार रुपये दिए, आसपास सादे कपड़ों में मौजूद विजिलेंस टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया।टीम ने मौके से 12 हजार रुपये बरामद किए और केमिकल युक्त घोल से हाथों की जांच की, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी पंचायत सचिव को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।छापेमारी दल में डीएसपी सदानंद सिंह, एसआई राकेश कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल



