करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जगदत पुर गांव के समीप नहर पथ पर गुरुवार को एक अनियंत्रित कार साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार गहरे पानी में दूर जा गिरा । जिसे ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी से बाहर निकाल तत्काल सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सकों जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया । घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि कोचस थाना क्षेत्र के कथुआं निवासी 60 वर्षीय हरिद्वार साह करगहर में व्यवसाय करता था । जिसका गांव से करगहर आना जाना रहता था । दोपहर में वह गांव से साइकिल द्वारा करगहर लौट रहा था कि जगदत पुर नहर पथ में एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने ठोकर मार दी । इस घटना में उसकी मौत हो गई तथा साइकिल के परखच्चे उड़ गए ।चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया । उन्होंने बताया कि कर को जब्त कर लिया गया । वाहन संख्या के आधार पर इसके औनर की जांच की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।



