करगहर रोहतास/Etv News 24
खाद की कई कमी नहीं है जिला कृषि पदाधिकारी की बयान पर बिफरे किसानों ने शुक्रवार को थाना चौक के समीप डीएओ का पुतला जलाया। जिसका नेतृत्व किसान महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महासंघ के संस्थापक रामाशंकर सरकार ने कहा जिला कृषि पदाधिकारी गलत बयान देकर किसानों को भ्रमित कर रह हैं । बाजारों से यूरिया खाद गायब है । जिसे कालाबाजारी में चार सौ से 500 रुपए में बिक्री की जा रहीहै । उन्होंने बताया कि खाद का कृत्रिम अभाव पैदा कर सरकार द्वारा आवंटित यूरिया खाद कालाबाजारी में बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लेकर जिला कृषि पदाधिकारी से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा अनुज्ञप्ति धारी दुकानदारों से कालाबाजारी के बदले प्रति माह मोटी रकम वसूली जाती है । उन्होंने बताया कि जब-जब किसानों को यूरिया की आवश्यकता होती है बाजार से गायब हो जाता है । उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि तत्काल किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाय ।मौके पर कामेश्वर सिंह, कमलेश सिंह, शिव मुनि सिंह, श्याम बिहारी सिंह , राहुल पटेल , मंगल कुशवाहा, सुरेश राम , हरिनारायण सिंह , राजेश पासवान , हरिद्वार सिंह, पप्पूसिंह, शिव प्रसाद शर्मा , बैजनाथ सिंह, लोकेश कुमार आदि शामिल थे ।



