तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
बिहार की राजधानी पटना में 37वाँ प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता( दक्षिण बिहार का आयोजन केशव विद्या मंदिर मिर्ची रोड पटना में आयोजित हुआ। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर, तिलौथू के तीन टीम Under-14 के भैया, प्रीतम कुमार (कप्तान) सुमित कुमार ,अंकित राज ,राजेंद्र बाबू ,सक्षम कुमार, सुमित कुमार ,सन्नी कुमार, पीयूष राज, रित्विक वर्मा, सुमित कुमार, युग कुमार,एवं रोशन कुमार। Under-17 की बहनें रंजू कुमारी,(कप्तान) पंखुड़ी कुमारी, सुरभि कुमारी, सृष्टि कुमारी, शानवी कुमारी, पलक कुमारी ,रूबी कुमारी, कृतिका कुमारी, अलका कुमारी। एवं Under-17 के भैया ओमकार भगत(कप्तान), अंशुमान दुबे ,प्रत्यूष चौधरी ,हिमांशु कुमार, अभिमन्यु कुमार, अंकित कुमार, मयंक चौधरी, मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार, आर्यन चौधरी एवं अनिल कुमार। इस प्रकार तीन कबड्डी टीम ने भाग लिया। तीनों टीमों ने छह लीग मैच खेले और अंत में Under-17 की भैया की टीम उपविजेता घोषित हुई। तीनों टीम के कोच आचार्य प्रेमचंद सिंह एवं विकास कुमार मिश्र थे। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा ने विद्यालय वापस लौटने पर तीनों टीमों को वंदना सभा पर सम्मानित किया और इन्हें जीत की बहुत-बहुत बधाई दी तथा आगे सतत प्रयास जारी रखने को कहा उन्होंने कहा कि सोने के मेडल बताते हैं कि आप सभी ने कितना कठिन परिश्रम किया है यह कठिन परिश्रम की पहचान है जो मेडल के रूप में आपको प्राप्त होती है। किसी भी क्षेत्र में सफलता कठिन परिश्रम के पश्चात ही प्राप्त होती है । यह सूत्र अपनाना चाहिए।



