तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड अवस्थित ग्राम पंचायत रामडिहरा के चुरेसर ग्राम निवासी रेहान खान अपने चार दोस्तों के साथ 17 मई को घर से निकला, रात में घर वापस नहीं आया। परिजनों ने बहुत पूछ ताछ करने पर भी पता नहीं चला। परिजनों को गुमराह करते रहे साथी, तब पुलिस को दी गई सूचना। पुलिस की सख्ती के बाद कबूला, नदी में डूब गया था रेहान।चचेरे भाइयों पर ही लगा साक्ष्य मिटाने और हत्या का आरोप। पुलिस को लापता रेहान का शव मंगलवार को डेहरी कमरनगंज स्थित सोन नदी से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चूरेसर गांव निवासी इल्ताफ खान का 17 वर्षीय पुत्र रेहान खान 17 मई की शाम को ही चार दोस्तों के साथ कहीं गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। जांच के दौरान परिजनों को पता चला कि रेहान गांव के ही चार युवकों के साथ गया था। जब परिजनों ने उन युवकों से पूछताछ की तो वे टालमटोल जवाब देने लगे और किसी ने भी सही जानकारी नहीं दी कि रेहान इंद्रपुरी स्थित सोन नदी में डूब गया है। इसके बाद पुलिस ने चारों युवकों से सख्ती से पूछताछ की।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेहान के दोस्तों ने परिजनों को सही जानकारी नहीं दी। साथ ही जब वह डूब रहा था, तब किसी को बुलाने या प्रशासन को सूचना देने का प्रयास भी नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक का मोबाइल और कपड़े भी पानी में फेंक दिए गए, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा।परिजनों की लिखित शिकायत पर चूरेसर गांव निवासी तौसीफ़ खान,पिता वकील खान, मिमसाद खान पिता रशीद खान,औरंगजेब खान पिता अली खलीफा और पिंटू खान पिता अन्नू खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मृतक के एक रिश्तेदार महिला ने बताया कि रेहान के पिता इल्ताफ खान गांव में खेती किसानी और मजदूरी करते हैं। रेहान दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई इमरान खान शहर से बाहर रहकर मैकेनिक का काम करता है। परिजनों ने चारों युवकों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

कल बाद नमाज़ अस्र यानी शाम 05 बजे की नमाज़ के बाद रेहान की नमाज़े जनाजा पढ़ी गई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।फिर किया गया सुपुर्दे खाक।



