तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो साइकिल सवार डेली मजदूरों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तिलौथू पेट्रोल पंप और राधा शांता महाविद्यालय के बीच में हुई।जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर साइकिल से अपने घर डेहरी से मजदूरी कर तिलौथू की तरफ अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार केंद्र तिलौथू लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतकों की पहचान चटनी बीघा निवासी राम सरेख राम, पिता स्वर्गीय तपेश्वर राम तथा आमरा गांव निवासी रतन कुशवाहा, पिता लखन महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राम सरेख राम के परिवार में पत्नी, चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जबकि रतन कुशवाहा अपने पीछे पांच पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-2सी को घंटों जाम कर दिया। सूचना मिलने पर तिलौथू थानाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को शांत कराया। प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त हुआ।



