तिलौथू रोहतास/Etv News 24
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम हर जगह दिखाई दे रहा है — “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP)।इंस्टाग्राम रील्स, X पोस्ट, मीम पेज और यूट्यूब शॉर्ट्स पर लाखों युवा खुद को “कॉकरोच” कहकर पोस्ट कर रहे हैं। पहली नजर में यह सिर्फ एक मज़ाक या इंटरनेट ट्रेंड लगता है, लेकिन इसके पीछे छिपा गुस्सा और व्यंग्य कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।आखिर “कॉकरोच” नाम क्यों?इस ट्रेंड की शुरुआत उस विवाद के बाद मानी जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि CJI द्वारा Gen Z या विरोध करने वाले युवाओं के लिए “cockroach” शब्द का इस्तेमाल किया गया।हालांकि बयान को लेकर अलग-अलग दावे और व्याख्याएँ सामने आईं, लेकिन बड़ी संख्या में युवाओं ने इसे अपमानजनक माना।और शायद यहीं से कहानी बदल गई।जिस शब्द को अपमान समझा गया, उसी को युवाओं ने अपनी पहचान बना लिया।
“अगर सिस्टम हमें कॉकरोच समझता है, तो हम वही सही” — इसी भावना के साथ इंटरनेट पर “Cockroach Janta Party” का जन्म हुआ।इंटरनेट पर वायरल “कॉकरोच” की Criteriaसोशल मीडिया पर लोग व्यंग्य में “कॉकरोच” होने की कुछ शर्तें भी शेयर कर रहे हैं—अगर आप बेरोज़गार हैंअगर आपने प्रतियोगी परीक्षाओं में सालों इंतजार किया हैअगर भर्ती घोटालों से परेशान हैंअगर आप सिस्टम से सवाल पूछते हैंअगर महंगाई और भविष्य की चिंता आपको सताती हैऔर हर मुश्किल के बाद भी survive कर रहे हैं…तो इंटरनेट की भाषा में —“आप भी एक कॉकरोच हैं।”यही कारण है कि लाखों युवा इस ट्रेंड से emotionally connect कर रहे हैं।आखिर इतना वायरल क्यों हो रहा है CJP?CJP सिर्फ मीम नहीं है।यह Gen Z के frustration, sarcasm और rebellion का डिजिटल रूप बन चुका है। बेरोज़गारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई और भविष्य की असुरक्षा ने युवाओं के भीतर जो गुस्सा पैदा किया, वही अब मीम और satire के रूप में बाहर आ रहा है।पहले जो बातें भाषणों और आंदोलनों में कही जाती थीं, अब वही बातें reels, memes और hashtags में दिखाई दे रही हैं।लेकिन सबसे बड़ा सवाल…क्या देश के युवाओं को “कॉकरोच” जैसे शब्दों से संबोधित करना सही है?
भारत दुनिया का सबसे युवा देश कहा जाता है। ऐसे में अगर वही युवा खुद को अपमानित, अनसुना और ignored महसूस करने लगें, तो यह सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं बल्कि एक सामाजिक संकेत भी हो सकता है।क्या भारत में Gen Z का उदय शुरू हो चुका है?नेपाल और बांग्लादेश में हाल के वर्षों में युवाओं और सोशल मीडिया ने बड़े जनआंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अब सवाल उठ रहा है—क्या भारत में भी Gen Z राजनीति और व्यवस्था को नए तरीके से चुनौती देने जा रही है?क्या “Cockroach Janta Party” आने वाले समय के किसी बड़े youth movement की शुरुआत है?या फिर यह कुछ दिनों का इंटरनेट मज़ाक बनकर रह जाएगा?और अंत में सबसे बड़ा सवाल…“क्या आप भी एक कॉकरोच हैं?”



