प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड बी आर सी परिसर में सोमवार की अपराह्न प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव की सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया, वहीं संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक युगेश्वर राय ने की। मुख्य अतिथि के पद पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय महतो दो, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि श्री यादव ने अपनी 35 वर्षों की सरकारी सेवा में बेदाग निकले, ये एक कुशल, निष्ठावान पदाधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। शिक्षक शिक्षिका प्रखंड के पदाधिकारी के साथ इनका काफी सहयोगत्मक संबंध था। उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना वक्ताओं ने की। मिथिला की परंपरा से मचासीन पदाधिकारी को पाग माला चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर राजीव रंजन ठाकुर जय किशोर राय अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी अजीत कुमार देव गुड्डू कुमार रामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार मधुरेंद्र प्रसाद सिंन्हा बीआर सी के विनोद कुमार आदि ने भी संबोधन किया। कस्तूरबा छात्रावास की छात्राओं ने विदाई गान गाकर उपस्थित लोगों को मनमुग्ध कर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कस्तूरबा की छात्राओं को किताब डायरी कलम से सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष ने किया।



