करगहर रोहतास/Etv News 24
करगहर राजवाहा में सिरिसियां गांव के समीप रविवार को कीचड़ साफ करने के दौरान नहर के घाट से एक किशोर अचानक फिसल गया। इस घटना में वह गहरे पानी में डूब गया । अन्य बच्चों के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े और उसे बचाने के लिए नहर में खोजबीन शुरू कर दी लेकिन काफी खोजबीन के बाद जब किशोर का शव नहीं मिला तो उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी । मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव की तलाश शुरू कर दी है ।घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सिरिसियां महादलित दलित टोला निवासी बिगाड़ू डोम का 12 वर्षीय पुत्र चैता डोम, 7 वर्षीय उसका छोटा भाई किनकिनिया डोम और 10 वर्षीय उसका भांजा बिकाऊ डोम तीनों मछली मारने के लिए गांव के बधार में गए थे । खेतों से आने के दौरान उनके पैरों में कीचड़ लग गया । जिसे साफ करने के लिए वे गांव के समीप नहर में बने छठ घाट पर जैसे ही किशोर चैता डोम नीचे उतारा उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया । उसके साथ दोनों बच्चों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण उस और दौड़े किशोर को बचाने के लिए पानी में खोजबीन कर दिया । लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली तब इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। 4 घंटे बाद पहुंची एसटीआरएफ की टीम ने शव की तलाश शुरू कर दी । सिरिसियां नहर पुल से गर्भे नहर पुर तक टीम को शव नहीं मिला । टीम के सदस्यों ने बताया कि नहर में अत्यधिक पानी और तेज बहाव के कारण वे आगे की ओर बढ़ रहे हैं।




