करगहर रोहतास /Etv News 24
करगहर क्षेत्र अन्तर्गत कारगहर राजवाहा में सिरिसियां गांव के समीप नहर में डुबा किशोर का शव 72 घंटे बाद सलथुआं राजवाहा में सिवन पुल से मंगलवार की शाम बरामद किया गया ।ज्ञातव्य है कि विगत रविवार को पैर से कीचड़ साफ करने के दौरान सिरिसियां निवासी बिगाड़ू डोम का 12 वर्षीय पुत्र चैता डोम गहरे पानी में डूब गया । ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर का शव नहीं मिला तो एसडीआरएफ की टीम ने शव की तलाश शुरू कर दी । लेकिन विगत तीन दिनों तक खोजबीन के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिली । टीम के सदस्यों ने बताया कि इसका मुख्य कारण यह है कि टीम करगहर राजवाहा में शव की तलाश करती रही । लेकिन उक्त नहर में डिभियां गांव के समीप से निकली सलथुआं राजवाहा में खोजबीन नहीं की गई ।नहर में तेज बहाव के कारण शव सीवन नहर पुल में फंस गया। जिसे बरामद किया गया ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।




