करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के बधार में सोमवार को 10 बजे दिन में अचानक आग लग गई । जिसे देख किसान अपनी खेतों की ओर दौड़ने लगे । तेज पछुआ हवा में आज में भीषण रूप ले लिया । तेज लपटों में आग का तांडव देख किसान एक अनहोनी आशंका से भयभीत हो गए ।
जब तक किसान इकट्ठा होकर बुझाने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप ले लिया और धर्मेंद्र सिंह , विजय सिंह , जितेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह , रमेश सिंह, केदार सिंह, वीरेंद्र सिंह ,उमेश सिंह गड्डू सिंह , पिंटू सिंह भोला चौधरी सुरेंद्र चौधरी, मदन चौधरी ,कलामुद्दीन अंसारी आदि किसानों के 70 बीघे भूमि में खड़ी गेहूं की फसलों को जलाकर राख कर दिया । किसानों ने बताया कि आग धरहरा गांव के बधार में हार्वेस्टिंग के बाद गेहूं के डंठलों में
किसी ने आग लगा दी । पछुआ हवा की तेज रफ्तार के कारण आग गांव में पहुंच गई । जहां कई किसानों के वाल और भूसा को जलाते हुए । पहाड़ी गांव के बधार में पहुंच गई और गेहूं की खड़ी फसलों को जलाते हुए आगे बढ़ रही थी । इस बीच धरहरा गांव की और जा रही दमकल पहाड़ी गांव में आग आपको बुझाने लगी तब तक 70 बीघे भूमि में लगी गेहूं की फसलें जलकर राख हो गई । इस संबंध में किसानों ने मुआवजा की मांग की है ।



