प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ग्रामीण कार्य विभाग का जनसंवाद कार्यक्रम मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में कल्याणपुर कालाजार परिसर में रविवार को चिलचिलाती धूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभियंता प्रमुख आयुक्त सह विशेष सचिव भगवत राम ने मंचासीन लोगों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस योजना के अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा अंतर्गत 73 पंथों जिसकी लंबाई 126.78 किलोमीटर प्राकलित राशि 112.75 करोड़ रुपए की है स्वीकृति दी जा चुकी है जिसमें 46 पद जिसकी प्राकलित राशि 93. 13करोड रुपए है । 12 में को मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा कार्य आरंभ किया गया है कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अति महत्वपूर्ण योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एस एच से कपूर पट्टीपथ 12.68 किलोमीटर प्रा0 राशि 20.94 करोड़ बिरसिंहपुर चौक से झहुरी घाट 0. 920 किलोमीटर प्रकलित राशि 1.15 करोड़ सैदपुर चौक से बसुवारी ग्राम 1.570 किलोमीटर 1.98 करोड़ कल्याणपुर चौक से मधुबन किशनपुर स्टेशन लंबाई 5.020 किलोमीटर 10 .42 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है उपयुक्त पत्तों में चौड़ी करण सुदृढ़ीकरण कर निर्माण किया जाएगा जिससे आवागमन सुगम हो। इन योजनाओं के क्रियांगन होने से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के आम जनों के खुशहाली एवं मुख्यमंत्री बिहार का सपना साकार होगा। आगे अभियंता प्रमुख ने कहा कि सड़कों का दीर्घकालिक अवधि अर्थात 7 वर्षों तक मानक के अनुरूप रखा जाएगा जिसमें दो बार कालीकरण होगी। मौके पर संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लगभग 9 वर्ष बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की शुरुआत की गई है इसके अंतर्गत योजनाओं की स्वीकृति जिला संचालन समिति की अनुशंसा पर विभाग द्वारा की जाएगी कल्याणपुर विधानसभा में दो फूल का प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुका है जिसमें एक फूल कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर पंचायत के वार्ड 7 अनिल राय के घर से विपिन राय के घर तक आरसीसी पुल का निर्माण होगी 4 .80 करोड रुपए खर्च होंगे। आगे श्री चौधरी ने कहा कि पूसा प्रखंड के दो गाम पंचायत भवन से पश्चिम टोला मुजफ्फरपुर सीमा पर आरसीसी पुल निर्माण 3.58 करोड़ की लागत से होगी जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि जब मैं 1984 में दिल्ली पढ़ने गया था तो वहां के लोग बिहार का कर हम बिहारी को अपमान करते थे नीतीश कुमार के शासनकाल में भारत के किसी भी राज्य में बिहारी की एक अलग पहचान हो गई है अव सर उठाकर हम लोग चलते हैं बिहार का काफी विकास हुआ है आप सबों के प्रति मुख्यमंत्री हर हमेशा विकास की ही बात करते हैं चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो या किसी से उनके एक ही नारे हैं बिहार का चतुर्दिक विकास हो। समस्तीपुर की संसद शांभवी चौधरी ने भी ग्रामीण विभाग के सड़कों के निर्माण को लेकर काफी सराहना की उन्होंने कहा कि अब जाकर देखें कुशेश्वरस्थान की रोड हर हमेशा चकाचक दिखाई दे रही है। उन्होंने आगे भी विकास का भरोसा दिलाया। विधान पार्षद डॉक्टर तरुण कुमार चौधरी ने ग्रामीण विकास कार्य विभाग के द्वारा उठाए गए कार्यों की काफी सराहना की। पार्षद से लोगों ने शिकायत जताई कि कल्याणपुर चौक से मंजिल मुबारक चौक तक 32 ब्रेकर बने हुए हैं मंजिल मुबारक से बिरसिंहपुर चौक तक 36 ब्रेकर हैं जो नियम के विरुद्ध हैं कार्यपालक अभियंता ने बताया था कि 3 सेंटीमीटर ऊंची ब्रेकर होनी चाहिए जो 20 सेंटीमीटर से अधिक बड़ी है वाहन चालक सहित सभी को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया था। जदयू के दुर्गेश राय अनिल सिंह सांसद प्रतिनिधि केसरी कुमार मेहता रामविलास राम भाजपा के श्याम नारायण शर्मा प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू देव शंकर ठाकुर लोजपा रामविलास के राजेश झा प्रखंड अध्यक्ष जयकिशन साह आदि मौजूद थे। इसी बीच भूतपूर्व सैनिक ध्रुवगामा गांव के विकास कुमार लदौड़ा गांव के राजेश्वर सिंह ने मंत्री महोदय को आवेदन दिया।



