प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव आयोजित रविवार को हुआ। चुनाव की अध्यक्षता राजद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी *ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव व सहायक राजद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रौशन यादव की उपस्थिति में राजद प्रखंड अध्यक्ष का प्रत्यक्ष रूप से चुनाव संपन्न हुआ। पंचायत के डेलिगेटों एवं पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में सर्वसम्मति से दूसरी बार रामबाबू राय को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित राजद प्रखंड अध्यक्ष शुभकामना देते हुए खुशी इजहार किया। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रति बीते पिछले कई वर्षों से समर्पित है। दूसरी बार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रखंड अध्यक्ष चुना है, पार्टी और संगठन विस्तार पार्टी के प्रति ईमानदारी पूर्वक सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे।* मौके पर युवा राजद प्रदेश महासचिव डाॅ० सूरज कुमार दास, सहित राजद के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



