प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में नगर निगम के तीन वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें वार्ड संख्या -15 से विकास कुमार ने 479 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड संख्या -29 से निशा कुमारी विजयी रहीं, जबकि वार्ड संख्या – 43 से सीमा कुमारी पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुकी हैं।*वार्ड-15 से विकास कुमार 479 वोटों से जीते!*विकास कुमार वार्ड-15 से पार्षद पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। विकास कुल को 1414 मत मिले। जबकि, दूसरे स्थान पर रहे मुन्ना कुमार को 935 वोट से संतोष करना पड़ा। विदित हो कि इस वार्ड के पूर्व वार्ड आयुक्त रामनारायण महतो के निधन होनेजाने के कारणयहां उप चुनाव कराया गया था। विकास पूर्व वार्ड आयुक्त स्वर्गीय रामनारायण राय के पुत्र हैं। अपनी जीत को विकास ने जनता की जीत बतायी और कहा कि वह अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।*वार्ड-29 से निशा कुमारी की विजयी घोषित!*वहीं निशा कुमारी ने वार्ड-29 से पार्षद पद पर जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने के बाद निशा ने बताया कि इस सीट पर पहले उनकी सासू मां पार्षद पद थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने इस वार्ड में विकास के कई काम किए हैं, उनके निधन के बाद कुछ काम अधूरी रह गए हैं, जिन्हे पूरा करना ही उनका प्रथम लक्ष्य है। उनके सभी काम को वह आगे बढ़ाएगी जनता के सुख दुख में भाग लेंगी।*वार्ड-43 से सीमा कुमारी की निर्विरोध विजयी घोषित।*बता दें कि वार्ड-43 से सीमा कुमारी को निर्विरोध विजयी घोषित किया जा चूका है। इसलिए इस वार्ड में मतदान नहीं हुआ था। इस वार्ड में पार्वती देवी वार्ड पार्षद थी , जिनके निधन के बाद उपचुनाव हुआ था।बता दें कि समस्तीपुर एसडीओ कार्यालय परिसर में आज मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतपत्रों की गिनती के बाद निर्वाचन पदाधिकारी अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान लोगों ने अपने अपने वार्ड पार्षदों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। और एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।



