करगहर रोहतास/Etv News 24
बुधवार को ईद मिलादउननबी के अवसर पर करगाहर और आसपास के गावों में अकीदत और उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर विभिन्न जगहों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
जुलूस के मद्देनजर शहर की सड़कों और मोहल्लों को आकर्षक रोशनी, झंडियों और सजावट से सजाया गया था। अकीदतमंद नात और धार्मिक झंडो के बीच जुलूस में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर स्थानीय उलेमाओं ने पैगंबर हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, दया, इंसानियत और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में प्रेम व सौहार्द को मजबूत करने की अपील की गई की तरक्की, अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। वहीं, कई स्थानों पर अकीदतमंदों और राहगीरों के लिए लंगर,की व्यवस्था की गई मौके पर सनौवर राइन फिरोज राइन दोलत राइन बड़क राईन नूर आलम अख्तर राईन इरसाद मो 0 राज दारोगा सहित कई लोग शामिल थे।




