प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर के प्रकोष्ठ में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 14 दिसम्बर से होनेवाले अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एवं नियमित टीकाकरण से संबंधित प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की मीटिंग की गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के ठाकुर ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु सभी दल कर्मियों का प्रशिक्षण कर लिया गया है।पोलियो चक्र में 155 दल एवं 55 पर्यवेक्षक लगाये गए हैं।बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती कुमारी उर्वशी,यूनीसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , डब्ल्यूएचओ प्रखंड मॉनिटर सुरेंद्र प्रसाद महिला पर्यवेक्षिका पूजा भारती,अंजू कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।



