प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सैदपुर सहुरी गांव के वार्ड तीन से एक घर से 7 लीटर 445 एम एल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से एस आई रामनारायण महतो को दलबल के साथ भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के घर से अंग्रेजी शराब बनाना करते हुए चंदन कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी शंभू दास के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मध्य निषेध के तहत प्राथमिक की दर्ज कर उत्पादन न्यायालय में भेजा गया है। इस घटना को लेकर अवैध शराब कारोबारी मे हड़कंप देखा गया। वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव की अवैध शराब कारोबारी गुड्डू कुमार को उत्पाद न्यायालय भेजा गया है जानकारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने दी।



