प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
भाकपा माले प्रखंड सचिव सह बीएलए 02 दिनेश कुमार द्वारा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में लिखित रुप से एस आई आर मे त्रुटि से संबंधित आपत्ति दर्ज कराया है।अपने आपत्ति में इन्होंने ड्राफ्ट मतदाता सूची भाग संख्या-259 में कुमारी विभा वर्मा पति दिनेश कुमार जो वर्ष 2003 के पहले से मतदाता हैं और वर्तमान संसदीय चुनाव में भी मतदाता रहे हैं परंतु अब इनका नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है।दूसरा इसी मतदाता केंद्र से धनमंती देवी पति यदुनंदन महतो जो जीवित व स्वस्थ हैं को मृत घोषित कर नाम विलोपित कर दिया गया है।अतः मताधिकार से वंचित करना संविधान का उल्लंघन है।भाकपा माले इसके लिए आंदोलन करेगी।



