करगहर रोहतास/Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरसी डीहरा गांव के बधार में रविवार को सिंचाई का कार्य कर रहा एक किसान करंट की चपेट में आ गया।इस घटना में किसान झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसे ग्रामीणों ने सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि अगरसी डीहरा निवासी पचास वर्षीय मनोज लाल गांव के बधार में धान की रोपनी के लिए खेतों की सिंचाई कर रहे थे।इस बीच खेतों की ओर जाने के क्रम में प्लास्टिक काॅवर्ड तार जो पहले से कटा हुआ था । जिस पर किसान ने अचानक पैर रख दिया।इस घटना में किसान गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे किसान की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।



