करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय का ताला तोड़ चोरों ने महत्वपूर्ण कागजात व हजारों रुपए मूल्य की सामग्री चुरा कर फरार हो गए । इस संबंध में कर्मियों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीडीओ आवास के समीप स्थित जर्जर सरकारी मकान में चकबंदी कार्यालय का एक्सटेंशन कार्यालय बनाया गया था । जहां महत्वपूर्ण कागजात , प्रिंटर , फोटो स्टेट मशीन , चेयर , टेबल आदि सामग्री कर्मियों को कार्य के लिए दिया गया था । शनिवार की शाम जब किसी कार्य बस वहां पहुंचे तो देखा कि खिड़की का दरवाजा तोड़ चोरों ने कार्यालय की सभी सामग्री व महत्वपूर्ण कागज चुरा लिया है । यह खबर जब चकबंदी मुख्य कार्यालय में पहुंची तो कर्मियों में खलबली मच गई । जहां से हजारों रुपए मूल्य की सामग्री और महत्वपूर्ण कागजातों की चोरी हो चुकी थी । चकबंदी पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है । थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है । इस मामले में विभाग के कुछ कर्मियों को चिन्हित किया गया है। जो संदेश के घेरे में है ।



