नालंदा में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत
नालंदा/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
नालंदा के छबिलपुर थाना क्षेत्र प्रगति पेट्र यात्रियों से भरी ऑटो में हाइवा ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो सवार 3 लोगों की मौत हो गई ।वही तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। मृतकों की पहचान बरनौसा गांव निवासी गौतम पासवान की पत्नी कंचन देवी, छपरा पंडारक निवासी दंगल प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार और किशोरी प्रसाद के पुत्र बिंदी प्रसाद शामिल हैं। वही घायल प्रियंका देवी, रिंकी देवी और रविरंजन को राजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज जारी है। बताया जाता है कि राजगीर से सभी लोग ऑटो पर सवार होकर बरनौसा जा रहे थे तभी इसी दौरान हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे 3 की मौत हो गयी और दो महिला और एक पुरुष बुरी तरह घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ।



