खगड़िया/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मोहराघाट गांव से लापता चौकीदार गुगली साह का शव बरामद ।पुलिस ने मोहराघाट बहियार स्थित कोसी नदी से चौकीदार का शव बरामद किया है।खगड़िया के अलौली थाना इलाके के मोहराघाट गांव से लापता चौकीदार गुगली साह का शव के बरामद होने के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
घटना के बाद पुलिस अपने तरीके से मामले की पड़ताल में लग गई है। शव के मिलने के बाद से आस-पास के लोगों का कहना है की चौकीदार की मौत डूबने की वजह से हुई है। घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा शरू हो गई है। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने कहा कि मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं है। चौकीदार अलौली थाना इलाके में पदस्थापित था।



