करगहर रोहतास/Etv News 24
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिभियां में शनिवार को तीनों विशिष्ट शिक्षकों ने छात्रों के सामने जो तांडव मचाया । उसे देख सभी छात्र आश्चर्य चकित और भयभीत हैं । विद्यालय लिपिक को घेर कर बैल्ट ,राॅड़ , गुस्से व जुते से पिटाई कर रहे शिक्षकों के बीच बचाव में आए अन्य शिक्षकों को उन्होंने दिखाने की धमकी दी। इस घटना में जख्मी लिपिक को सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुक्त कर दिया। इस संबंध में उन्होंने मारपीट करने वाले तीनों शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।घटना के संबंध में लिपिक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि लैब की आवंटित राशि दो लाख छप्पन हजार रुपए की राशि बिना प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के सहमति लिए खाता संचालक शिक्षक राजेश कुमार द्वारा अवैध तरीके से निकासी कर ली । उक्त राशि से पुस्तकालय के लिए भारती भवन की पुस्तकों की खरीदारी सासाराम के एक पुस्तक विक्रेता से की गई । जिसमें तीनों शिक्षकों ने पचास प्रतिशत की राशि पुस्तक विक्रेता से ली । हैरतअंगेज यह है कि पुस्तकालय के लिए खरीद की गई उक्त पुस्तकों में बीटीसी की एक भी पुस्तक नहीं है। जिसका मैंने विरोध किया । बस इस बात को लेकर उक्त तीनों शिक्षकों राजेश कुमार,कमलेश कुमार सिंह तथा अजीत कुमार सिंह ने मुझे कई बार धमकी दी । शनिवार को एक सुनियोजित योजना के तहत तीनों शिक्षकों ने मुझे घसीट घसीट कर पीटाई की तथा सोने का चेन , दो हजार दो सौ रुपए पॉकेट से निकाल लिया और विद्यालय के आवश्यक दस्तावेज को फाड़ कर फेंक दिया । मारपीट की इस घटना में मुझे गंभीर चोंटे आई हैं। इस संबंध में मैंने तीनों शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।प्रधानाध्यापक बिगन राम ने बताया कि संयुक्त खाता संचालक शिक्षक राजेश कुमार स्थानीय होने का धमकी देकर वरीय शिक्षकों की जगह स्वयं संयुक्त खाता का संचालन कर रहे हैं। जिसकी शिकायत विभाग से की गई है ।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि लिपिक आनंद कुमार द्वारा तीन शिक्षकों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है । जिसके आलोक में कार्रवाई की जा रही है ।



