प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात वारंटी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से दल बल के साथ अवर निरीक्षक अनु सिंह को भेजा गया। आगे उन्होंने बताया कि कांड संख्या 102/23 ,के एन बी डब्लू वारंटी मालीनगर वार्ड 13 के शांति देवी उर्फ सुनीता देवी, अनीता देवी, मांमा देवी, प्रमोद महतो, राम उदगार महतो, कौशल महतो व संजीव कुमार महतो शामिल है। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



