प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
शिव भक्त व भगवान की मिलन स्थली के रूप में प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा तिलकेश्वर नाथ जटमलपुर मैं श्रावणी मास में एक माह तक चलने वाले मेला सहित जलाभिषेक की शुरुआत सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अर्चना कुमारी प्रतिनिधि आशीष पटेल ने एक कमेटी गठित कर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो का कार्य संपन्न कर लिया है। बड़े मंदिर परिसर में जल की व्यवस्था कुएं से भी की जाएगी। मंदिर परिसर की सफाई हो चुकी है। भजन कीर्तन करने वालों को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं। रोशनी बेरीकेटिंग की व्यवस्था मंदिर परिसर में पूजन सामग्री प्रसाद की उपलब्धता को लेकर कई दुकानें सज धज कर तैयार हो चुकी है। मीना बाजार भी लगाया गया है निकटवर्ती गंगा के चमथा, सिमरिया, झमटिया, गंगा घाट भागीरथपुर जूट मिल से सैकड़ो की संख्या में कांवरिया पैदल यात्रा करते हुए बाबा तिलकेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करते हैं सोमवार को भी सैकड़ो की संख्या में कांवड़ियों के द्वारा जलाभिषेक की जाएगी। ओन्ली सुबह से ही महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई है अत्यधिक भी के मध्य नजर मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। युवाओं का एक दल स्थानीय पुलिस के साथ श्रद्धालुओं के सहयोग में तत्पर रहेगी।



