प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सोमवार को फंदा लगाकर मां पुत्री की आत्महत्या में सदर अस्पताल समस्तीपुर से दोनों का शब गांव में मंगलवार की सवेरे पहुंची। पति रोशन चौधरी ने पत्नी सोनम कुमारी पुत्री किशोर आराध्य कुमारी को गांव के बगल से गुजरने वाली शिवनंदनपुर बुढ़ी गंडक घाट पर पति रोशन चौधरी नेमुखाग्नि दी। काफी संख्या में ग्रामीण दोनों मृतिका के अंतिम दर्शन के लिए घर सहित शव यात्रा में शामिल हुए जानकारी देते हुए पंचायत राज के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि सबों की आंखें गमगीन थी छोटे पुत्र आदर्श कुमार उर्फ लोलो, दादी इंदु देवी दादा सुनील कुमार सहित पूरे परिजन का रोते-रोते बुरा हाल। छोटे किशोर चिल्ला चिल्लाकर कह रहे थे मम्मी आ जाओ मम्मी आ जाओ, तू कहां चली गई। उप मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद पूरे परिजन को ढांढस देने में लगे हुए थे। वहीं दूसरी ओर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतिका के पिता ने थाने में आवेदन देते हुए दामाद समधि संमधिनी को आरोपित करने की बात बताई है। दिए गए आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई जारी। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



