प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी दिनेश चौधरी ने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि मेरी पुत्री 25 वर्षीय सोनम कुमारी नतनी 8 वर्षीय आराध्या कुमारी को ससुराल वालों ने दहेज नहीं देने पर गले में फंदा लगाकर मार डाला। ससुराल वालों में मेरा दामाद रोशन चौधरी समघी सुनील सहनी व समधीनी इंदु देवी ने मुझे दहेज में फ्रिज बाइक दो भर के सोने का चैन₹200000 नगद की मांग की थी। मैं देने में सक्षम नहीं था तो मेरी पुत्री को नतनी के साथ मार डाला। जानकारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी करने की बात बताइ है। अग्रतर करवाई जारी।



