प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
छठ पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के कई गांव के घाटों का निरीक्षण किया।

बता दें कि बागमती के जलस्तर में वृद्धि को लेकर घाटों की स्थिति ठीक नहीं थी।

जलस्तर गिरने के बाद आगामी छत पर नदी के किनारे किनारे वाले गांव की व्रत करने वाले महिला पुरुष नदी में घाट के माध्यम से जाते हैं घाट ठीक रहने पर हादसा होने का डर नहीं रहता।

उसी को लेकर पदाधिकारी ने स्थानीय पंचायत पंचायत जनप्रतिनिधियों वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में मलकौली रजपा तीरा कमर गामा घाटों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों को घाट की व्यवस्था श्रमदान के माध्यम से अच्छी कर देने की सलाह दी।

मौके पर तीरा पंचायत के मुखिया अर्चना कुमारी कै पति डब्लू कुमार जगह-जगह मौजूद थे।



