प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में दो राउंड फायरिंग के मामले में गांव के ही कमलेश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार की है। बता दे की रविवार की देर रात गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद को लेकर बाहर से आये बदमाशों को बुलाया गया बदमाशों को बुलाने वालों में गांव के ही कमलेश शर्मा का नाम पुलिस के छानबीन क्रम में नामआया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव दलबल के साथने इसको लेकर गहन छापेमारी की। थाने में एक प्राथमिकी संख्या 113/25 दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी को रविवार को जेल भेजा गया। जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी।



