प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप से डेढ़ लाख के गाने की लूट हुई है विरोध करने पर अपराधियों ने ज्वेलर्स को गोली मार दी इसके बाद सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया परिजन ज्वेलर्स फूल बाबू शाह को आनन-फानन में सीएससी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल भेज दिया एक गोली जाघ में फंसी हुई है। गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट की है।3 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम। घायल ने बताया कि सुबह दुकान खोल ही रहा था। कि एक बाइक से तीन लोग पहुंचे और जेवरात दिखाने को कहा कुछ देर बाद हथियार दिखाकर कहा कि गहना और कैश दे दो।देने से मना किया तो मेरे ऊपर गोली चला दी।गोली लगते ही मैं जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। अपराधियों के गिरफ्तारी में जुटी पुलिस। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची सदर अंचल के इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने बताया कि प्रीत से पूछताछ की गई है।आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई है। वारदात के बाद अपराधी जिस दिशा में भागे थे। उधर एक टीम को लगाया गया है।सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। जलदही इस मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।



