प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में एक सोना चांदी के दुकान में दिनदहाड़े डकैती हुई है। विरोध करने पर अपराधियों ने ज्वेलर्स को गोली मार दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ज्वेलर्स फूल बाबू शाह को सीएचसी पहुंचाया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गोली जांघ में लगी है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट की है।समस्तीपुर में एक ज्वेलरी दुकान में डकैती हुई है। विरोध करने पर अपराधियों ने ज्वेलर्स को गोली मार दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ज्वेलर्स फूल बाबू शाह को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गोली जांघ में लगी है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट की है।



