प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विधानसभा के दक्षिणी मंडल में बूथ सर्वेक्षण व तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई।विधानसभा के दक्षिणी मंडल में बूथ सर्वेक्षण व घर-घर तिरंगा 9 अगस्त से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा मानने का विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया, वहीं संचालन मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया। मौके पर मौके पर जिला से आए जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे, हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने का काम करेंगे व आजादी का महोत्सव मनाएंगे ।मौके पर मंडल प्रभारी विजय पांडे पूर्व विधानसभा संयोजक इंद्रमणि सिंह गुड्डू राजा सहनी सुधीर सहनी किशन देव ठाकुर पप्पू सिंह आदि कार्यकर्ता ने अपने-अपने विचार रखें। सबो होने संकल्प लिया किअपने-अपने पोषक क्षेत्र में हर घर तिरंगा लहराएंगे। वहीं दूसरी ओर चकमेंहंसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को सुशील मालाकार ने संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया। उत्तरी मंडल अध्यक्ष अभिजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ सर्वेक्षण हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लिया। मध्य मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प दोहराया।



